Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

राज्यपाल ने वृद्ध जागेश्वर, दण्डेश्वर महादेव एवं जागेश्वर धाम में की पूजा-अर्चना, देशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा:-  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने अल्मोड़ा जिले में स्थित पवित्र वृद्ध जागेश्वर, दण्डेश्वर महादेव एवं जागेश्वर धाम में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने देवाधिदेव महादेव से देश एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं कल्याण की प्रार्थना की।

ADVERTISEMENTS Ad

राज्यपाल ने कहा कि जागेश्वर धाम सहित समूचा कुमाऊँ क्षेत्र हमारी समृद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यहां की दिव्य ऊर्जा और आध्यात्मिक वातावरण श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति एवं नई प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड के पवित्र तीर्थस्थल न केवल आस्था के केन्द्र हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों के संवाहक भी हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की प्रीति सैनी, हाथों से बना रहीं खूबसूरत मालाएं
Ad

राज्यपाल ने कामना करते हुए कहा कि भगवान शिव की कृपा सभी पर बनी रहे तथा समाज में शांति, सद्भाव, समृद्धि और लोककल्याण की भावना निरंतर सुदृढ़ होती रहे। उन्होंने कहा कि देवभूमि की यह दिव्य आध्यात्मिक चेतना सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, शांति एवं मंगल का संचार करे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस वर्षगांठ के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, जनपद के मुख्य राजकीय भवनों को एलईडी बल्ब के माध्यम से किया जाएगा प्रकाशमान
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉