Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

विवाह की तैयारी में जुटे पिता का हृदय गति रुकने से निधन, गमनीन माहौल में परिवार ने बेटी के विवाह करने का लिया निर्णय

ADVERTISEMENTS Ad

यहाँ बेटी के विवाह की तैयारी में जुटे पिता का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। ऐसे में जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है, परिवार ने इस दुख की घड़ी में बेटी का बिना शोर शराबे के विवाह करने का निर्णय लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

यहां वार्ड नंबर 5 सुभाष नगर में बरसों से निवास करने वाले एवं वार्ड नंबर 4 में स्थित कोतवाली चौराहे पर ठेला लगाकर अपनी एवं अपने परिवार की आजीविका चलाने वाले अनिरुद्ध कुमार उर्फ अमरुदा की गुरुवार 12 दिसंबर को बेटी की शादी है, जिसकी बारात शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश से आने वाली है, सारी तैयारियां पूर्ण करते हुए अपने परिवार को लालकुआँ नगर के एनडी तिवारी बैंकट हॉल में शिफ्ट करते समय अचानक हृदय गति रुकने से अभागे पिता अनिरुद्ध कुमार उर्फ अमरुदा बुधवार को मौत हो गई। जैसे ही उन्हें अटैक पड़ा,  परिजन सबसे पहले लालकुआं पीएचसी में ले गए, जहां चिकित्सकों ने तुरंत उन्हें एसटीएच ले जाने का सुझाव दिया, जब तक वह सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंचते तब तक अनिरुद्ध की मौत हो चुकी थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से ल्वेशाल गांव को मिली लिफ्ट सिंचाई योजना की सौगात, 2 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से बनेगी सिंचाई योजना, किसानों को मिलेगा लाभ
Ad

वहीं विवाह समारोह से ठीक 24 घंटे पहले अनिरुद्ध की मौत से पूरा परिवार स्तब्ध है, विवाह की सारी खुशियां अचानक मातम में बदल गई, बुधवार की देर शाम नगर के मुक्तिधाम शमशान घाट में अंतिम संस्कार करने के पश्चात परिजनों ने निर्णय लिया कि अब गमगीन माहौल में ही बेटी का विवाह कर उसे विदा कर देंगे, क्योंकि परिवार ने उक्त विवाह की तैयारी में अपना सब कुछ लगा दिया है।
इसलिए बिना शोर शराबे के बेटी की शादी करने का परिवार में बेमन से निर्णय लिया है। अनिरुद्ध के कुल पांच बच्चे हैं, जिनमें दो बड़ी बेटियों का पूर्व में ही विवाह हो चुका है, जबकि तीसरी बेटी का आज विवाह हो रहा है, तथा दो बेटे बालिग हैं, और मजदूरी करते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज एनकेबी टाइम्स का किया शुभारंभ, कहा स्वस्थ लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता आवश्यक
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉