Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड मौसम: शुक्रवार से एक बार फिर बदल सकता है मौसम, अगले दो दिन तेज धूप के बीच सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड, अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- प्रदेश में दिन में धूप और सुबह-शाम बढ़ती ठंड के बीच मौसम शुक्रवार से एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं, लेकिन शुक्रवार से सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से चार पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इससे पहाड़ों में ठंड का असर और बढ़ने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad

फिलहाल प्रदेश में मौसम साफ बना हुआ है। दिन के समय तेज धूप खिलने से गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सुबह और शाम तापमान में गिरावट के चलते ठंड का अहसास बढ़ रहा है। दिन और रात के तापमान में भी बड़ा अंतर बना हुआ है। कुछ स्थानों पर रात के समय हल्की ओस गिरने लगी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  तीन माह से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवक का जंगल में मिला कंकाल, परिजनों ने साथ रहने वाले दो युवकों पर लगाया हत्या का आरोप
Ad

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार को प्रदेश के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। अगले दो दिन भी बारिश की गतिविधियां सीमित रहने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय धूप खिली रह सकती है, जबकि सुबह और शाम ठंड का असर बना रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में गिरावट, 22 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान, 23 से फिर बदल सकता है मौसम
Ad

चार जिलों में बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार

शुक्रवार से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में मौसम बदल सकता है। इन जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। वहीं अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।

प्रदेश के अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। मौसम में संभावित बदलाव के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड बढ़ सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉