Medical
उत्तराखण्डबागेश्वर

गर्भवती महिला की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, पोस्टमार्टम में देरी होने पर परिजनों ने हंगामा काटा

ADVERTISEMENTS Ad

बागेश्वर:-  कपकोट के तिरुवाण निवासी गर्भवती महिला की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत के बाद पोस्टमार्टम में देरी होने पर परिजनों ने हंगामा काटा। परिजनों ने जिला अस्पताल के आगे सड़क पर धरना दिया। बवाल बढ़ने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
पोस्टमार्टम शुरू होने के बाद परिजनों ने धरना समाप्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad

नगर पंचायत क्षेत्र के तिरुवाण की तनुजा देवी (27) पत्नी मोहन चंद्र तिरुवा का विवाह सात साल पहले हुआ था। उनका एक छह साल का पुत्र है। वर्तमान में वह तीन महीने की गर्भवती थीं। बुधवार दोपहर उनके पेट में तेज दर्द उठा। परिजन उन्हें सीएचसी कपकोट लेकर गए।

ADVERTISEMENTS Ad

चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया। करीब चार बजे उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उनका इलाज शुरू किया। करीब सायं छह बजे इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रास्ता पूछने के बहाने महिला की चेन छीनने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट की स्कूटी और लूटी चेन भी बरामद
Ad

बृहस्पतिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाना था। सुबह तक महिला के मायके वाले भी पहुंच गए थे। बावजूद इसके पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू नहीं हो सकी। दोपहर तक परिजन इंतजार करते रहे। आखिरकार उनका धैर्य जवाब दे गया। दोपहर बाद परिजनों ने जिला अस्पताल की सड़क पर बैठकर अस्पताल और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

जिला अस्पताल की सड़क पर सभासद गणेश चंद्र तिरुवा, पूर्व सभासद तनुज तिरुवा, राजेंद्र प्रसाद, मनोज पाठक, करम सिंह मेहता, राजू, जगदीश गाड़िया, मंजू देवी, गंगा देवी, तुलसी देवी, कमला देवी, बसंती देवी आदि के धरना देने की सूचना के बाद कोतवाल अनिल उपाध्याय भी दलबल के साथ पहुंच गए। उन्होंने लोगों को मनाने का प्रयास किया। बताया कि मजिस्ट्रेटी अनुमति और लिखा-पढ़ी में समय लगता है। पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया भी वहां पहुंचे। परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने रात को पंचनामा नहीं भरा। सुबह से कभी मजिस्ट्रेट के पास तो कभी डॉक्टरों के चक्कर काट रहे हैं। परिजनों के हंगामा बढ़ने के दौरान ही चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम शुरू कर दिया। आखिरकार पुलिस, पूर्व विधायक और अस्पताल प्रशासन के समझाने के बाद धरना समाप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर

बागेश्वर के सीओ अजय साह ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। उसका बिसरा भी सुरक्षित रखा गया है। फिलहाल मौत के मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉