Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

एसकेएम स्कूल में अग्निशमन विभाग के सहयोग से जागरूकता कार्यशाला का आयोजन, सुरक्षा एवं बचाव के बारे में विस्तार से दी जानकारी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  रामपुर रोड स्थित एसकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज अग्निशमन विभाग के सहयोग से जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के प्रति जागरूक किया गया, इसमें नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों राजेश कुमार, अमरदीप सिंह, दिव्या डांगी ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के फायर टूल्स एवं अग्निशमन उपकरणों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग लगने की स्थिति में किस प्रकार सावधानी पूर्वक अग्निशमन उपकरणों का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया जा सकता है। इसके साथ ही गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को अग्निकांड की स्थिति में घबराने के बजाय समझदारी और धैर्य से काम लेने, सुरक्षित स्थान पर जाने तथा तत्काल संबंधित विभाग को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। अग्निशमन दल ने विद्यार्थियों को आग से बचाव के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी देते हुए जागरूकता का संदेश दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

विद्यालय प्रशासन ने अग्निशमन विभाग की इस महत्वपूर्ण पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की जागरूकता कार्यशालाएं विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण तरीके से कार्य करने के लिए प्रेरित करना रहा।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्या  मोनिका शर्मा, उप-प्रधानाचार्या भामिनी चौहान जोशी, प्रशासक  ऋषभ जोशी, शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉