Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

कांवड़ मेले को लेकर रेलवे ने की तैयारी शुरू, दिल्ली-हरिद्वार रेल मार्ग पर विशेष ट्रेनों के संचालन की योजना, कोच बढ़ाने और भीड़ प्रबंधन के लिए होंगे विशेष इंतजाम

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार:- कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए रेलवे ने व्यवस्था को सुचारु रखने की तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली-हरिद्वार रेल मार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों के संचालन और अतिरिक्त व्यवस्थाओं की योजना बनाई गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में काफी वृद्धि होती है। इसे देखते हुए अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन, कोच बढ़ाने और प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

कांवड़ मेले के दौरान दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार पहुंचते हैं। श्रद्धालु गंगा जल लेकर अपने-अपने गंतव्यों की ओर लौटते हैं। इस कारण हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का दबाव बढ़ जाता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad

रेलवे ने स्टेशन परिसर में यात्रियों की आवाजाही को व्यवस्थित करने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और यात्रियों को समय पर जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। भीड़ वाले समय में ट्रेनों के संचालन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

प्रशासन और रेलवे के बीच बेहतर तालमेल के लिए अधिकारियों की बैठक भी की जा रही हैं, ताकि मेले के दौरान किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों के समय और उपलब्धता की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण

हर साल सावन महीने में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा में देशभर से लाखों श्रद्धालु हरिद्वार और आसपास के धार्मिक स्थलों पर पहुंचते हैं। गंगा जल लेने के बाद कांवड़िये पैदल या अन्य माध्यमों से अपने क्षेत्रों की ओर रवाना होते हैं।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च हमारी प्राथमिकता है। मेले के दौरान ट्रेनों के संचालन से लेकर स्टेशन प्रबंधन तक सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉