Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

जिम से निकलते ही युवक की गोली मारकर हत्या, लोगों में दहशत का माहौल, वारदात के बाद हमलावर फरार, तलाश में पुलिस की टीमें गठित

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- प्रदेश की राजधानी  दून में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार की सुबह  राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी कंपलेक्स में  जिम से बाहर निकलते ही एक युवक के सिर में गोली मार दी गई। हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक रोज की तरह जिम से बाहर निकला ही था कि हमलावरों ने करीब से सिर पर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। हमलावर वारदात के बाद फरार बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत, पति घायल, पांच वर्षीय बच्चा बाल-बाल बचा
Ad

तीन दिन में दूसरी वारदात

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि 11 फरवरी को भी राजधानी में दिनदहाड़े गोलीकांड हुआ था। तिब्बती मार्केट के बाहर कारोबारी अर्जुन शर्मा की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। लगातार हो रही वारदातों के चलते लोगों में दहशत का माहौल है।

फायरिंग की घटनाओं से राजधानी की कानून-व्यवस्था पर चिंता बढ़ गई है। बेखौफ बदमाशों द्वारा सरेआम वारदात को अंजाम देना पुलिस के लिए भी खुली चुनौती माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कृषि विभाग का कैंटर गिरने से चालक की मौत, सहायक कृषि अधिकारी समेत तीन लोग घायल, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने घायलों का हाल जाना

आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें गठित

दोनों घटनाओं के बाद शहर में दहशत का माहौल है। व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस इन सनसनीखेज हत्याकांडों का खुलासा कब तक कर पाती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉