Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

प्रदेश में आगामी 15 दिसंबर से शराब होगी महंगी, सरकार ने एक्साइज ड्यूटी पर 12% वैट दोबारा लागू करने का लिया फैसला

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- प्रदेश में अब शराब की रेट बढ़ने जा रहे हैं। उत्तराखंड सरकार ने आगामी 15 दिसंबर से शराब को महंगा करने का निर्णय लिया है। आबकारी नीति 2025-26 में महत्वपूर्ण संशोधन करते हुए सरकार ने एक्साइज ड्यूटी पर 12% वैट दोबारा लागू करने का फैसला लिया है। इस कदम से प्रदेश में शराब की कीमतें प्रति बोतल 40 से 100 रुपये तक बढ़ जाएंगी।

ADVERTISEMENTS Ad

आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल ने बताया कि शासनादेश जारी होने के बाद नई दरों को पारदर्शी तरीके से लागू करने के लिए विभाग ने तय समय सीमा के अनुसार तैयारी शुरू कर दी है। विभाग को संशोधित दरें लागू करने के लिए एक सप्ताह की मांग पर 15 दिसंबर तक का समय दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

आबकारी विभाग ने नई नीति बनाते समय एक्साइज ड्यूटी पर वैट हटाने का प्रस्ताव दिया था। तर्क था कि उत्तर प्रदेश जैसे पड़ोसी राज्य में वैट नहीं लगाया जाता, जिससे कीमतों में संतुलन बनाने और अवैध शराब की तस्करी रोकने में मदद मिलती। लेकिन इस प्रस्ताव पर वित्त विभाग ने आपत्ति जताते हुए राजस्व हानि की आशंका जताई। परिणामस्वरूप सरकार ने वैट को पुनः लागू करने का निर्णय लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

शराब होगी कितनी महंगी ?

कंट्री मेड (अंग्रेजी) शराब
पव्वाः 10 रुपये महंगा
बोतलः 40 रुपये महंगी
विदेशी शराब (IMPORTED)
बोतलः 100 रुपये तक महंगी

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी

जानकारों का कहना है कि पड़ोसी राज्यों हिमाचल, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की तुलना में उत्तराखंड में शराब पहले से ही अधिक महंगी है। अब वैट लागू होने के बाद दाम और बढ़ेंगे, जिससे शराब उपभोक्ताओं व होटल-बार संचालकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ना तय है।

सरकार का कहना है कि इस फैसले से राजस्व में बढ़ोतरी होगी, लेकिन उपभोक्ता संगठनों ने इसे आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बताया है। अब सभी की नजरें 15 दिसंबर पर टिक गई हैं, जब नई दरें लागू होंगी और शराब के दाम औपचारिक रूप से बढ़ जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉