Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

पड़ोसियों के बीच हुई कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, लाइसेंसी बंदूक से चलाई गोली, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, क्षेत्र में तनाव का माहौल

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा:- धौलछीना थाना क्षेत्र में पड़ोसियों के बीच मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। ग्राम पंचायत मंगलता में एक व्यक्ति ने सार्वजनिक स्थान पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर झोंक दिया, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार अर्जुन सिंह पड़ोस के मकान में छत डालने के लिए मिस्त्री को लेकर गए थे। वह मिस्त्री को छत दिखाकर जैसे ही सड़क पर वापस पहुंचे, तभी उनके पड़ोसी राजू (55) उर्फ राजेंद्र सिंह नेगी गाली-गलौज करने लगे। शोर-शराबा सुनकर अर्जुन सिंह की पत्नी दीपा देवी और पुत्र मनजीत सिंह भी मौके पर पहुंच गए और समझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद बहुत बढ़ गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पकड़े गए पर्यटकों से 18 हजार रुपए लेकर छोड़ने का आरोप, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप, ज्योलीकोट के चौकी प्रभारी और कांस्टेबल लाइन हाजिर
Ad

आरोप है कि इसी दौरान राजेंद्र सिंह नेगी घर के भीतर से अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर आये और अर्जुन सिंह व उनके परिवार की ओर फायर कर दिया। गोली के छर्रे लगने से अर्जुन सिंह, दीपा देवी और मनजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

ADVERTISEMENTS Ad

घायलों को तुरंत वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसियाछाना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल अल्मोड़ा रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कारतूस और खोखा बरामद कर लिया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 (1) / 352 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

एसएसपी अल्मोड़ा चंद्रशेखर आर घोडके ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉