Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई कार, तीन युवकों की मौत, हादसे का कारण ओवर स्पीड

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। राजपुर रोड पर बाइक डिवाइडर से टकराने से तीन युवकों की मौत हो गई। इनमें से दो युवक हाल में संपन्न सेना की अग्निवीर भर्ती के लिए चुने गए थे। तीनों युवक उत्तरकाशी के रहने वाले थे। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ओवरस्पीड को माना जा रहा है। पुलिस के मुताबिक तीनों युवक रात करीब सवा दो बजे बाइक से राजपुर से घंटाघर की ओर आ रहे थे। इस दौरान राजपुर रोड पर सिल्वर सिटी के पास उनकी बाइक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए। उन्हें उपचार को दून अस्पताल लाया गया। वहां दो युवकों की उपचार के कुछ देर बाद और तीसरे की शाम को मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसकेएम कप- VIII बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आज शुभारंभ, 24 से अधिक विद्यालयों की 40 टीमें कर रहीं प्रतिभाग, पहले दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Ad

सीओ डालनवाला अनुज आर्य ने बताया कि युवकों की पहचान आदित्य रावत (21) पुत्र कमल सिंह निवासी पुरोला, जिला उत्तरकाशी, नवीन सिंह (20) पुत्र जयदेव सिंह निवासी नौगांव, उत्तरकाशी और मोहित रावत (21) पुत्र जगमोहन निवासी पुरोला, उत्तरकाशी के रूप में हुई। मोहित व आदित्य का चयन अग्निवीर में हुआ था। दोनों को जल्दी ज्वाइनिंग के बाद ट्रेनिंग पर जाना था। तीसरा भी सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में दिन में तेज धूप, सुबह-शाम बढ़ती ठंड से मौसम का बदला मिजाज, पर्वतीय क्षेत्रों में शुक्रवार को बदल सकता है मौसम
Ad

नालापानी चौकी इंचार्ज रवि प्रसाद कवि ने बताया कि तीनों दोस्त, आदित्य के भाई की बाइक पर निकले थे। आदित्य यहां सहस्रधारा रोड पर अपने भाई और बहन के साथ रहता था। आदित्य का भाई पौड़ी जिले में नौकरी करता है। वहीं अन्य दोनों युवक करनपुर में रहकर नौकरी की तैयारी कर रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉