Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

एसकेएम कप- VIII बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आज शुभारंभ, 24 से अधिक विद्यालयों की 40 टीमें कर रहीं प्रतिभाग, पहले दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- रामपुर रोड स्थित एसकेएम सीनियर सेकेंडरी में तीन दिवसीय एसकेएम कप VIII अंतर-विद्यालयीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026-27  का आज शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में हल्द्वानी, रुद्रपुर, भीमताल और आसपास के क्षेत्रों के 24 से अधिक विद्यालयों की करीब 40 टीमें बालक और बालिका वर्ग में हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता 22 से 24 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई। उद्घाटन समारोह में स्पोर्ट्स उत्तराखंड के उपाध्यक्ष मोहन पाठक मुख्य अतिथि और स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश भगत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न विद्यालयों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिला बदर किए जाने के बाद लौटकर अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से 20 नशीले इंजेक्शन बरामद
Ad

बालक वर्ग में एसकेएम स्कूल ने केवीएम स्कूल को 58-08 से हराया। आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल ने डीपीएस स्कूल के खिलाफ 13-10 से जीत दर्ज की। सेंट थेरेसा स्कूल ने सेंट लॉरेंस स्कूल को 18-06 से हराया। स्कॉलर्स एकेडमिक होम ने डीएवी स्कूल पर 20-00 से जीत हासिल की।

गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल ने एचडी फाउंडेशन स्कूल को 34-02 से पराजित किया।

बालिका वर्ग में एसकेएम स्कूल ने शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल को 18-04 और डीएवी स्कूल को 12-00 से हराया। सेंट लॉरेंस स्कूल ने हरमन माइनर स्कूल के खिलाफ 22-07 से जीत दर्ज की। टैगोर पब्लिक स्कूल ने आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल को 06-05 से हराया।

समाचार लिखे जाने तक ऑरम द ग्लोबल स्कूल और यूनिवर्सल कॉन्वेंट स्कूल के बीच बालक वर्ग का मुकाबला जारी था। मैच का अंतिम परिणाम घोषित नहीं हुआ था।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा, उप-प्रधानाचार्या भामिनी चौहान जोशी, प्रशासक ऋषभ जोशी, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे। सभी ने प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग किया और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट की बैठक आज, कई विभागों के महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना

प्रतियोगिता के मैचों का संचालन रेफरी सचिन,  तनमय खेतवाल, विवेक मेहता, रिया बिष्ट और कशिका परिहार कर रहे हैं। विद्यालय की बास्केटबॉल टीम के कोच सागर बिनवाल खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दे रहे हैं।

विद्यालय के प्रबंधक यूसी जोशी ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन और मेहनत के साथ खेलने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का विकास करना है। साथ ही, उन्हें अपनी खेल प्रतिभा दिखाने के लिए मंच उपलब्ध कराना भी इसका प्रमुख उद्देश्य है।

24 अक्टूबर को बालक और बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबलों के बाद प्रतियोगिता का समापन होगा। उसके बाद पुरस्कार वितरण होगा। इस दौरान विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित भी किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉