Medical
उत्तराखण्ड

मौसम: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बदला रहेगा मौसम, तेज हवाओं और बारिश की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून।  पर्वतीय इलाकों में मंगलवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं, बिजली चमकने और तेज बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, अल्मोड़ा, टिहरी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर के कुछ हिस्सों में भी हल्की वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अमर शहीद दीवान सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन, स्वतंत्रता सेनानी के परिवार के आश्रितों को किया सम्मानित
Ad

मौसम में हो रहे बदलाव के चलते पर्वतीय इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही से गर्म हवाओं से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन दोपहर की तपिश लोगों को परेशान कर सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: देर रात चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवकों की मौके पर ही मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी
Ad

मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार यह स्थिति आगामी 23 मई तक बनी रह सकती है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉