Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

सीमा सड़क संगठन से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, पांच जिलों में एक साथ की छापेमारी, बीआरओ से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदारों में मचा हड़कंप

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से जुड़ेजुड़े कथित भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में सीबीआई ने बुधवार तड़के उत्तराखंड में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच जिलों में एक साथ छापेमारी की।

ADVERTISEMENTS Ad

सुबह-सुबह शुरू हुई इस कार्रवाई से बीआरओ से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदारों में हड़कंप मच गया। सीबीआई की टीमों ने कई कार्यालयों, आवासों और कैंप कार्यालयों में घंटों तक तलाशी अभियान चलाकर महत्वपूर्ण दस्तावेज, वित्तीय रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की गहन जांच की।

ADVERTISEMENTS Ad

सूत्रों के अनुसार, सीबीआई की अलग-अलग टीमों ने मुनस्यारी, पिथौरागढ़, नैनीताल, हरिद्वार और देहरादून में एक साथ दबिश दी। कुमाऊं क्षेत्र के मुनस्यारी, पिथौरागढ़ और नैनीताल में सीबीआई देहरादून की टीम ने कार्रवाई की,कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस का सहयोग भी लिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यालय, आवास और कैंप ऑफिस की घंटों चली तलाशी

सीबीआई अधिकारियों ने कार्रवाई के दौरान संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों के कार्यालयों, आवासों और कैंप कार्यालयों की बारीकी से तलाशी ली। इस दौरान निर्माण कार्यों से जुड़े दस्तावेज, वित्तीय लेन-देन के रिकॉर्ड, कंप्यूटर, लैपटॉप, हार्ड डिस्क और अन्य डिजिटल उपकरणों की जांच की गई। जांच एजेंसी ने कई अहम दस्तावेज और रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिए हैं, जिनकी अब फोरेंसिक और तकनीकी जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी

बीआरओ के निर्माण कार्यों में अनियमितताओं की जांच

जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई सीमा सड़क संगठन के विभिन्न निर्माण कार्यों में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय गड़बड़ियों और नियमों के उल्लंघन की जांच के तहत की गई है। सीबीआई इस मामले की लंबे समय से जांच कर रही थी। प्रारंभिक जांच में मिले इनपुट के आधार पर एजेंसी ने एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की।

सूत्रों का कहना है कि जांच का दायरा केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि ठेकों के आवंटन, भुगतान प्रक्रिया, गुणवत्ता मानकों और वित्तीय लेन-देन की भी गहन पड़ताल की जा रही है। जांच एजेंसी यह भी पता लगा रही है कि कहीं सरकारी धन के दुरुपयोग या फर्जी भुगतान जैसी अनियमितताएं तो नहीं हुईं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट

अधिकारियों और ठेकेदारों में मची खलबली

सीबीआई की अचानक हुई इस कार्रवाई से संबंधित विभागों और ठेकेदारों में दिनभर हलचल बनी रही। जिन स्थानों पर छापेमारी हुई, वहां अधिकारियों की आवाजाही बढ़ गई और कई घंटों तक दस्तावेजों की जांच का सिलसिला चलता रहा। सूत्रों के मुताबिक, कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ भी की गई है।

जांच के बाद हो सकती है बड़ी कार्रवाई

सीबीआई फिलहाल जुटाए गए दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण कर रही है। यदि जांच में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के पुख्ता प्रमाण मिलते हैं, तो संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉