Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

डीएम ने बल्क वेस्ट जनरेट करने वाले प्रतिष्ठानों को चिन्हित करने और वेस्ट के उचित निस्तारण न करने वालों पर दंडात्मक कार्यवाही के लिए सिटी मजिस्ट्रेट नगर आयुक्त को दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

शुक्रवार देर शाम डीएम वंदना सिंह ने रामपुर रोड गली 5, 6, 8, 9, 11, शिवाजी कॉलोनी और समता आश्रम गली का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने डीएम को पेयजल, सीवर, बंद पड़ी नाली, सड़क को दुरस्त करने और अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया।

ADVERTISEMENTS Ad

गली 5 में दूध उत्पाद प्लांट और अन्य कारखानों से उत्पन्न होने वाले अपशिष्ट पदार्थ का उचित निस्तारण नहीं पाया गया। जिस संबंध में डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट और नगर आयुक्त को बल्क वेस्ट जनरेट करने वाले प्रतिष्ठानों को चिन्हित करने और वेस्ट के उचित निस्तारण न करने पर दंडात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि इन जगहों पर वेस्ट डिस्पोजल की उचित व्यवस्था कराई जाए अन्यथा विभाग नियमानुसार करवाई करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

इन गलियों में पेयजल आपूर्ति और सीवर की समस्या पर डीएम ने 10 दिन में ईई जल संस्थान को जल निगम के साथ सर्वे करने के निर्देश दिए। मौके पर गलियों में पाइपलाइन ऊपर नीचे पाई गई जिससे लोगों को पेयजल की समस्या हो रही है। इसके लिए विभाग जरूरत के अनुसार पाइपलाइन को दुरुस्त करेगा। साथ ही रामपुर रोड में वन विभाग के समीप ओवरहेड टैंक से भी लाइन को जोड़ने के निर्देश दिए जिससे पानी की समस्या का काफी हद तक समाधान होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

डीएम ने नगर निगम को इन क्षेत्रों की बंद पड़ी नालियों को तीन दिन के भीतर साफ कर खोलने के निर्देश दिए। कहा की आने वाले जनसंवाद शिविर में नगर निगम पहले से ही वार्डों में निरीक्षण कर व्यवस्था दुरुस्त करें जिससे लोगों को बेवजह परेशानी का सामना न करना पड़े। डीएम ने नगर निगम को खाली पड़े आवासीय प्लॉट को चिन्हित करते हुए भू स्वामी से तार बाड़ कराने को कहा। इससे आसामजिक तत्वों का जमावड़ा न लग सके

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट

निरीक्षण के दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, एसडीएम परितोष वर्मा, तुषार सैनी, निवर्तमान मेयर डॉ जोगिंदर पाल सिंह रौतेला सहित स्थानीय लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉