Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सोशल मीडिया पर शिकायत का लिया संज्ञानः प्रभारी जिलाधिकारी के निर्देश पर चला नैनीझील में सफाई अभियान, झील एवं नालों की नियमित सफाई के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- सोशल मीडिया पर नैनीझील परिक्षेत्र में गंदगी फैलने की शिकायत मिलने पर प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने तत्काल संज्ञान लेते हुए शनिवार को पूरे दिन बृहद सफाई अभियान चलाकर नैनीझील की सफाई कराई और एकत्रित कूड़े का नियमानुसार निस्तारण किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

उपजिलाधिकारी नैनीताल के नेतृत्व में नगरपालिका परिषद नैनीताल एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने झील के किनारों एवं जल क्षेत्र में जमा कचरे को हटाकर झील को स्वच्छ किया। अभियान के दौरान प्लास्टिक, पॉलिथीन एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री एकत्र कर उसका समुचित निस्तारण किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रभारी जिलाधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने नगर पालिका एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि झील की स्वच्छता का यह अभियान निरंतर जारी रखा जाए। उन्होंने कहा कि नैनी झील जनपद की पहचान है, इसकी स्वच्छता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Ad

उन्होंने उपजिलाधिकारी नैनीताल को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से सफाई कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करें तथा प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद नैनीताल को निर्देश दिए कि नगर क्षेत्र में नियमित सफाई अभियान चलाया जाए। विशेष रूप से उन नालों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए जो नैनीझील में गिरते हैं, ताकि किसी भी स्थिति में कूड़ा झील में न पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी

प्रभारी जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी व्यक्ति नालों या झील क्षेत्र में कूड़ा एवं गंदगी करते हुए या फेंकते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध तत्काल सख्त वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि नैनीझील को स्वच्छ बनाए रखना नगर पालिका एवं सिंचाई विभाग की पूर्ण जिम्मेदारी है। सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जनपद प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे झील और नालों में कूड़ा न डालें तथा स्वच्छता अभियान में अपना योगदान करें, जिससे नैनीताल की प्राकृतिक सुंदरता को बचाया जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉