Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

धोखाधड़ी: इथियोपियन एयरलाइंस के नाम पर फर्जी टिकट थमाकर शिक्षक से 1.65 लाख रुपए की ठगी, पुलिस ने केस दर्ज कर की जांच शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- प्रदेश की राजधानी देहरादून में ठगी का मामला सामने आ रहा है, जिसमें इथियोपियन एयरलाइंस के नाम से फर्जी टिकट थमाकर एनसीआर की एजेंसी ने देहरादून के शिक्षक से 1.65 लाख रुपए ठग लिए। बसंत विहार पुलिस ने एजेंसी संचालकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

वसंत विहार एसओ अशोक राठौर ने बताया कि न्यू फॉरेस्ट, महारानी बाग देहरादून निवासी शिक्षक नवीन कुमार शर्मा ने तहरीर दी। नवीन को नौ जनवरी को अफ्रीका जाना था। टिकट के लिए उन्होंने अदिगुरु ट्रेवल इंडिया चाणक्यपुरी, दिल्ली से संपर्क किया। ट्रेवल एजेंसी ने इथियोपियन एयरलाइंस के नाम का टिकट छह दिसंबर को बुक कराया। इसके एवज में उन्होंने एजेंसी के दिल्ली स्थित बैंक खाते में 1.65 लाख रुपये जमा किए। पैसे मिलने के बाद कंपनी ने उन्हें टिकट भेजा। शिक्षक ने टिकट का पीएनआर चेक करने पर वह फर्जी निकला।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

तब पीड़ित ने कंपनी के मैनेजर कौशल कुमार राय और डायरेक्टर राजेंद्र राजपूत से फर्जीवाड़े की शिकायत की। उन्होंने पूरी रकम लौटाने का आश्वासन दिया। इसके बाद आरोपियों ने मात्र पांच हजार वापस किए। बार-बार दबाव बनाने पर मोबाइल नंबर बंद कर दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

एसओ राठौर ने बताया कि ट्रेवल कंपनी के मैनेजर कौशल, डायरेक्टर राजेंद्र राजपूत के साथ करन गुप्ता, आशीष कुमार राय, सुरेश कुमार वशिष्ठ, अपर्णा कौशिक और टीम लीडर राहुल शर्मा पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉