Medical
उत्तरकाशीउत्तराखण्ड

उत्तरकाशी आपदा: राहत एवं बचाव कार्य जारी, मलबे से 32 वर्षीय युवक आकाश पंवार का शव बरामद, सेना कैंप में फंसे 11 घायल जवानों को सुरक्षित बाहर निकाला

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तरकाशी:- धराली गांव और हर्षिल में बादल फटने के  बाद राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। बुधवार को मलबे से धराली के 32 वर्षीय युवक आकाश पंवार का शव बरामद किया गया, जबकि हर्षिल स्थित सेना कैंप में फंसे 11 घायल जवानों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिन्हें हेलीकॉप्टर के ज़रिए जिला अस्पताल,आईटीबीपी अस्पताल और देहरादून भेजा गया।

ADVERTISEMENTS Ad

भारतीय सेना, आईटीबीपी और एसडीआरएफ की टीमें  खोज और बचाव अभियान में जुटी हैं। सेना की ओर से बताया गया कि बादल फटने के बाद 225 से अधिक जवानों की तैनाती कर मानवीय सहायता और राहत कार्य शुरू किया गया है। रीको रडार और खोजी कुत्तों की मदद से टेकला और हर्षिल में लगातार खोजबीन जारी है।
बता दें कि मंगलवार को हर्षिल घाटी में तीन स्थानों पर बादल फटने से धराली गांव में कई होटल और रेस्टोरेंट जमींदोज हो गए थे, जबकि हर्षिल के सैन्य शिविर में 21 जवान लापता हो गए थे। प्रशासन के मुताबिक, अभी भी मलबे में धराली के 8 स्थानीय युवक, 2 नेपाली नागरिक और 10 सेना के जवान लापता हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एस.के.एम. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देश भक्ति के नारों से गूंज उठा विद्यालय परिसर
Ad

पहले दिन गंगोत्री हाईवे क्षतिग्रस्त होने और लगातार मलबा गिरने के कारण राहत टीमें मौके तक नहीं पहुंच सकी थीं। बुधवार को मौसम साफ होते ही हेलीकॉप्टरों से राहत टीमें पहुंचाई गईं और अभियान को तेज़ किया गया। प्रशासन और सेना द्वारा इलाके की सड़कें व पुल टूटने से संपर्क मार्गों को बहाल करने का काम भी युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉