Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

गहरी खाई में मिला हाईस्कूल के छात्र का शव

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  सेंट जोसेफ्स विद्यालय के हाईस्कूल के छात्र रोहन बोरा का शव ग्राम पंचायत घुग्घूसिगड़ी से लगभग सात किलोमीटर दूर कुंजखड़क से पहले चीड़ फीजन स्थल के पास गहरी खाई में मिला। बताया जा रहा है कि उसके पिता बजून के ग्राम प्रधान हैं। रोहन का बुधवार को आईसीएसई परीक्षा का परिणाम आया था, जिसमें वह प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुआ था। घर से वह स्कूल के लिए निकला लेकिन स्कूल नहीं पहुंचा, बल्कि किराए पर ली बाइक सहित कुंजखड़क के पास खाई में उसका शव मिला।

जानकारी के अनुसार छात्र ने मौत से पहले अपने दोस्त को व्हाट्सएप पर उस स्थान की फोटो भी भेजी थी। शव खाई में इतना नीचे था कि बड़ी मुश्किल से बर्ड वाचिंग कराने वाले स्थानीय गाइडों के टेलीस्कोप से उसका शव नजर आया। एसडीआरफ व ग्रामीणों ने मृतक के शव को बड़ी मुश्किल से खाई से बाहर निकाला।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉