Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण कार्य के चलते मलबा गिरने से दो श्रमिकों की मौत, एक घायल

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल:-  मेहरा गांव में रिटेनिंग वॉल निर्माण कार्य के चलते एक बड़ा हादसा हो गया। दीवार का बेस तैयार करते समय अचानक ऊपर से मलबा गिरने से दो श्रमिकों की दबकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। वहीं, निर्माण कार्य से जुड़े मालिक और ठेकेदार के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार, 22 अक्टूबर को मेहरा गांव में रिटेनिंग वॉल का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब 2:30 से 3 बजे के बीच अचानक ऊपर से मलबा नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में आने से तीन श्रमिक दब गए। हादसे में दो श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि एक श्रमिक घायल हो गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, पर्वतीय इलाकों में आज हल्की बारिश की संभावना, मैदानी इलाकों में तापमान गिरने से ठंड बढ़ने के आसार
Ad

घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से थाना भीमताल पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। घटनास्थल पर एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, क्षेत्राधिकारी भवाली अंजना नेगी और कोतवाली भीमताल के प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

हादसे में मृतकों की पहचान गौरी देवी (38 वर्ष), पत्नी महेंद्र, निवासी संजय नगर, लालकुआं, हल्द्वानी, हाल निवासी निसौला, भीमताल तथा हरीश थापा (18 वर्ष), पुत्र दीपक थापा के रूप में हुई है। घायल श्रमिक की पहचान नेत्र बहादुर उर्फ संजू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तीनों श्रमिक मूल रूप से नेपाल के राजापुर के निवासी बताए गए हैं। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), भीमताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कुलोरी से पोखरी -नौगुनिया मोटर मार्ग का डामरीकरण और सुधारीकरण कार्य का किया शुभारम्भ

पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर स्थित एक झोपड़ी में दोनों मृतकों के शव मिले। मौके पर स्थानीय लोगों और मृतकों के परिजनों की भीड़ जुटी हुई थी। घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने आवश्यक साक्ष्य संकलित किए।

पुलिस घायल श्रमिक से पूछताछ कर रही है। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। निर्माण कार्य से संबंधित मालिक और ठेकेदार के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉