Medical
उत्तराखण्ड

सड़क हादसा: केदारनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, एक घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला, महिला लापता, तलाश जारी

ADVERTISEMENTS Ad

देवप्रयाग/ऋषिकेश:-  ऋषिकेश-बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर तोताघाटी के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। केदारनाथ धाम से दर्शन कर दिल्ली लौट रहे श्रद्धालुओं की कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

ADVERTISEMENTS Ad

सूचना मिलते ही देवप्रयाग पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

थाना प्रभारी प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि तोताघाटी के सामने वाहन गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। गहरी खाई और बेहद कठिन रास्तों के बीच राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया, जिसमें टीम ने एक घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। घायल को राफ्ट के माध्यम से नदी मार्ग से बाहर लाने की प्रक्रिया जारी थी।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं कार में सवार एक महिला अब तक लापता बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला खाई में दूर तक जा गिरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी

घटनास्थल पर पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। लापता महिला की तलाश के लिए खाई, नदी किनारे और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉