Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नैनीताल पुलिस ने हजारों की नकदी व महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा बैग ढूंढ कर लौटाया, यात्री की लौटी मुस्कान और जताया आभार

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  आज सितारगंज निवासी सैयद जिशान हल्द्वानी रोडवेज की बस में सवार होकर सितारगंज से किच्छा आए और उतर गए। यात्रा के दौरान उनका बैग रोडवेज बस में ही छूट गया, जिस पर यात्री ने किच्छा थाने में संपर्क किया। उनके द्वारा बैग में महत्वपूर्ण दस्तावेजों और 4,500 रुपए होना बताया। किच्छा थाने द्वारा तत्काल हल्द्वानी पुलिस सिटी कंट्रोल रूम को सूचित किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad

सिटी कंट्रोल की ओर से रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी के पास यातायात ड्यूटी में तैनात आरक्षी नवाब अली को अवगत कराया गया। यातायात पुलिस कर्मी के अथक प्रयासों से हल्द्वानी की ओर आ रही रोडवेज बस को रुकवाकर बैग की छानबीन की गई और यात्री का बैग ढूंढ निकाला। यातायात पुलिस कर्मी ने यात्री को उनका बैग सुपुर्द किया। बैग में उपरोक्त धनराशि और सभी दस्तावेज यथावत मिले। बैग वापस मिलने पर यात्री ने नैनीताल पुलिस को धन्यवाद दिया और स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की त्वरित कार्यवाही की सराहना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉