Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

आयुर्वेद दिवस पर निःशुल्क नाड़ी परीक्षण शिविर आयोजित, 70 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दिया उचित परामर्श

ADVERTISEMENTS Ad

श्री विश्व प्रांगण आयुर्वेद चिकित्सालय और ब्रह्माकुमारीज़ के संयुक्त प्रयास से लोहरियासाल मल्ला में हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, लोहरियासाल मल्ला (हल्द्वानी) में एक दिवसीय निःशुल्क नाड़ी परीक्षण एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

शिविर का संचालन श्री विश्व प्रांगण आयुर्वेद चिकित्सालय, मुखानी के वरिष्ठ नाड़ी वैद्य राहुल गुप्ता ने किया। शिविर में 70 से अधिक क्षेत्रवासियों की नाड़ी जांच कर स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। शिविर के दौरान वैद्य राहुल गुप्ता ने पारंपरिक नाड़ी विज्ञान के माध्यम से उपस्थित लोगों के शारीरिक दोषों (वात, पित्त, कफ) का सूक्ष्म परीक्षण कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति का सटीक विश्लेषण किया। उन्होंने लोगों को मौसमी बदलावों से होने वाले रोगों से बचाव, दैनिक दिनचर्या, ऋतुचर्या और पारंपरिक खान-पान के वैज्ञानिक नियमों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि नाड़ी विज्ञान केवल रोग की पहचान ही नहीं, बल्कि भविष्य में पनपने वाली व्याधियों को समय पूर्व जानकर उन्हें जीवनशैली में बदलाव कर नियंत्रित करने की एक प्रामाणिक विधा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी महोत्सव के समापन और मां नंदा-सुनंदा डोला विसर्जन कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने किया एक दिन का अवकाश घोषित
Ad

गौरतलब है  कि वैद्य राहुल गुप्ता पिछले दो दशकों से अधिक समय से शास्त्रीय आयुर्वेद, पारंपरिक नाड़ी विज्ञान और प्राचीन द्रव्यगुण/रसशास्त्र के क्षेत्र में निरंतर शोध, अध्यापन और चिकित्सीय परामर्श में समर्पित हैं। वे राष्ट्रीय स्तर के कई प्रतिष्ठित आयुर्वेद सम्मेलनों में विशेषज्ञ के रूप में पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धति के संवर्धन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  झांझर-अक्सौड़ा से मझेड़ा मोटर मार्ग के सुधारीकरण कार्य का सांसद व मंत्री कैड़ा ने किया शुभारंभ, डामरीकरण से ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर आवागमन सुविधा, क्षेत्र के विकास को मिलेगी गति

कार्यक्रम के समापन पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के प्रतिनिधियों ने वैद्य राहुल गुप्ता का आभार व्यक्त किया और जनमानस के कल्याण हेतु स्वास्थ्य शिविरों को नियमित रूप से आयोजित करने का संकल्प दोहराया। शिविर में भाग लेने वाले स्थानीय लोगों ने भी इस निःशुल्क चिकित्सीय पहल की सराहना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉