Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सांसद अजय भट्ट ने ज्योलीकोट पहुंचकर स्थानीय लोगों से की मुलाकात, जल जनित रोग के बारे में ली जानकारी, अधिकारियों को समस्या के समाधान के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने आज ज्योलिकोट में क्षेत्र में फैल रहे जल जनित रोग के बारे में स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को मौके से ही दूरभाष पर निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

सांसद अजय भट्ट सर्वप्रथम वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश जोशी के आवास पर पहुंचे जहां उन्होंने उनके पुत्र के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। इसके पश्चात स्थानीय लोगों द्वारा क्षेत्र में फैल रहे डायरिया सहित जल जनित रोगों के बारे में जानकारी लेते हुए मौके से ही दूरभाष पर जिलाधिकारी नैनीताल और मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित जल संस्थान के अधिकारी से वार्ता की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या, कॉलोनी में दहशत का माहौल, पुलिस जांच में जुटी, कहा जल्द होगा खुलासा
Ad

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को रोगों की रोकथाम करने के लिए हर संभव उपाय तत्काल करने के निर्देश दिए। साथ ही पेयजल लाइनों को दुरुस्त करने के लिए ढाई लाख रुपये सांसद निधि से देने की घोषणा की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 15 अक्टूबर तक सड़कों को गड्डा मुक्त करने के निर्देशों के चलते जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एजेंसियों को दिए आवश्यक निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉