Medical
उत्तराखण्डचंपावत

सेना भर्ती को जा रहे युवाओं को रोडवेज बस में सीट के लिए करना पड़ा संघर्ष, पिथौरागढ़ जाने के लिए डेढ़ हजार रुपए तक किराया चुकाना पड़ा

ADVERTISEMENTS Ad

चम्पावत। टनकपुर से पिथौरागढ़ जाने में युवाओं को जेब ढ़ीली करनी पड़ रही है। सेना भर्ती में जा रहे युवाओं को टैक्सी में डेढ़ हजार रुपये तक किराया चुकाना पड़ रहा है। बस में सीट पाने के लिए युवाओं में मारामारी मच गई। हालांकि यात्रियों की संख्या को देखते हए परिवहन निगम ने पिथौरागढ़ के लिए आठ अतिरिक्त बसों का संचालन किया है। पिथौरागढ़ में इन दिनों प्रादेशिक सेना (टीए) की भर्ती रैली चल रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नेपाल के भोटेकोशी एवं त्रिशूली नदी में आई बाढ़ से कोई प्रभावित नहीं, जिलाधिकारी ने जारी किये आपातकालीन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर
Ad

भर्ती में हिस्सा लेने उत्तराखंड के अलावा ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार, यूपी, झारखंड आदि राज्यों के युवा पहुंच रहे हैं। लेकिन टनकपुर से पिथौरागढ़ जाने के लिए युवाओं को रोडवेज बसों में सीट के लिए संघर्ष करना पड़ा।  टनकपुर रोडवेज स्टेशन में भर्ती में शामिल होने जा रहे युवाओं को बसों में सीट पाने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। सीट नहीं मिलने पर परेशान होकर कई युवाओं ने टैक्सी से सफर किया। इसके लिए उन्हें टनकपुर से पिथौरागढ़ 150 किमी के लिए डेढ़ हजार से अधिक किराया चुकाया। निगम ने आठ अतिरिक्त बसों का संचालन पिथौरागढ़ के लिए किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल से ढूगशील मोटर मार्ग डामरीकरण के लिए 72 लाख 36 हजार स्वीकृत, जल्द शुरू होगा डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉