Medical
राष्ट्रीय

आम जनता को महंगाई का झटका: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए की बढ़ोतरी, सीएनजी के दामों में भी वृद्धि

ADVERTISEMENTS Ad

नई दिल्ली : देशभर में शुक्रवार को आम जनता को महंगाई का झटका लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा कीमतों में आई तेजी का असर अब सीधे भारतीय उपभोक्ताओं की जेब पर भी पड़ेगा। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में 3-3 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है। वहीं, सीएनजी के दाम भी 2 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बार अप्रैल 2022 में बढ़ोतरी हुई थी। लंबे समय बाद हुई इस वृद्धि से वाहन चालकों, परिवहन कारोबार और घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ना तय माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल अब 90.67 रुपये प्रति लीटर बिकेगा। राजधानी में रोजाना वाहन चलाने वाले लाखों लोगों के लिए यह बढ़ोतरी बड़ा झटका माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

दिल्ली के अलावा अन्य महानगरों में भी पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी इजाफा हुआ है। कोलकाता में पेट्रोल 108.74 रुपये और डीजल 95.13 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। मुंबई में पेट्रोल 106.68 रुपये और डीजल 93.14 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 103.67 रुपये और डीजल 95.25 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

इसी बीच सीएनजी उपभोक्ताओं को भी झटका लगा है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में सीएनजी अब 79.09 रुपये प्रति किलोग्राम मिलेगी। नोएडा और गाजियाबाद में इसकी कीमत 87.70 रुपये, गुरुग्राम में 84.12 रुपये, रेवाड़ी में 83.70 रुपये और करनाल में 83.43 रुपये प्रति किलोग्राम तय की गई है।

ईंधन और सीएनजी की कीमतों में इस बढ़ोतरी का असर अब परिवहन खर्च, रोजमर्रा की जरूरतों और घरेलू बजट पर भी पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉