Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

बुजुर्ग ने युवती के सिर पर कुल्हाड़ी से किया वार, युवती की हालत गंभीर, आरोपी को पुलिस ने लिया हिरासत में

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर।ट्रांजिट कैंप में एक बुजुर्ग ने युवती के सिर पर कुल्हाड़ी मार दी हमले में घायल युवती का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया है पुलिस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैंप में सीमा नाम की लड़की किराये पर रहती है, शनिवार की शाम घर के पास ही मोहल्ले में रहने वाले 60 साल के व्यक्ति ने लड़की को कुल्हाड़ी मार दी अचानक हुए हमले से वह लहूलुहान हो गई तो मकान मालिक और अन्य लोग उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने विकास कार्यों और योजनाओं को लेकर की समीक्षा बैठक, शहरों के मास्टर प्लान को विशेष महत्व, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ad

मकान मालिक ने बताया कि सीमा के माता-पिता नहीं है वह हमलावर की गैस की दुकान में काम करती थी। आरोप है कि वह लड़की को अपने साथ रहने के लिए दवाब बनाता था आरोपी ने उसको धमकी दी थी कि 11 अक्तूबर तक लड़की से कमरा खाली करवा देना आज उसने घटना को अंजाम दे दिया मकान के गेट पर मौजूद घायल की छोटी बहन से घटना को देखा था।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है लड़की की हालत गंभीर है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  किशोरी की मां ने अपने पति और उसके दोस्त पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की जांच शुरू
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉