Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

एना गांव में हुए सागर हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर आरोपी को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चाकू और लोहे का घन बरामद

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा:- बीते दिवस  रानीखेत तहसील अंतर्गत ऐना गांव में हुए सागर हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी जगत सिंह बोरा निवासी ऐना को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू और लोहे का घन  बरामद किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी चंद्रशेखर घोडके ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 8:11 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि ऐना गांव में एक युवक की हत्या कर दी गई है। साथ ही दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रानीखेत भुवन चंद्र जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

कमरे के भीतर जितेंद्र सिंह उर्फ सागर पुत्र चंदन सिंह का शव पड़ा मिला, जबकि उसकी बुआ जानकी देवी और दादी शोभा देवी गंभीर रूप से घायल थीं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। एसएसपी ने बताया कि मृतक के फुफेरे भाई नीरज बोरा की तहरीर पर कोतवाली रानीखेत में बीएनएस की धारा 103 और 109 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके बाद पुलिस टीम गठित कर शनिवार को एक होटल के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी के अनुसार पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब दो माह पूर्व गांव में शादी समारोह के दौरान स्कूटी में आए स्क्रैच को लेकर मृतक और उसके भाई से विवाद हुआ था। उस दिन उसने बदला लेने की ठान ली थी। योजना के तहत वह खैरना से खरीदा हुआ लोहे का घन और रानीखेत से खरीदा चाकू लेकर मृतक के घर पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचीं मृतक की मां और दादी पर भी उसने हमला कर दिया। एसएसपी घोडके ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण

उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू और लोहे का घन बरामद कर लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक भुवन चंद्र जोशी, कांस्टेबल कमल गोस्वामी, वरुण राज टम्टा, आनंद सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉