Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं: “ऑपरेशन रोमियो” सख्ती से जारी, सार्वजनिक स्थानों से 107 नशेड़ी, हुड़दंगी व अराजक तत्व हिरासत में

ADVERTISEMENTS Ad

  हल्द्वानी/रामनगर:-  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा, जनपद नैनीताल द्वारा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा शहर में अराजकतत्वों पर सख्ती से अंकुश लगाने के उद्देश्य से “ऑपरेशन रोमियो”अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

     इसी क्रम में एसपी सिटी ड्राइविंग लाइसेंस चंद्र, डॉ. जगदीश चंद्रा एसपी क्राइम/यातायात नैनीताल द्वारा किया गया। क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडेय  सहित थाना प्रभारी काठगोदाम, भीमताल व रामनगर द्वारा टीमों के साथ काठगोदाम में पनचक्की, हेड़ाखान, वन विभाग बैरियर, मल्ली चौकी, काठगोदाम क्षेत्र , भीमताल क्षेत्र तथा रामनगर के लखनपुर, रानीखेत रोड, डिग्री कॉलेज, कोसी बैराज, भवानीगंज, काशीपुर रोड, मंगलोर चौक आदि स्थान पर प्रभावी अभियान चलाकर व्यापक कार्यवाही की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

■ सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने, अशांति फैलाने वाले 107 अराजक तत्वों पर कार्यवाही करते हुए 26750 रुपये का जुर्माना जमा किया गया।
■ नशे में वाहन चलाने वाले 8 चालकों को गिरफ्तार कर वाहन सीज किए गए।
■ मोबाइल पर बात कर वाहन चलाने वाले 7 चालकों पर कार्यवाही की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

    इसके अतिरिक्त जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 314 चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर 16 वाहन सीज करते हुए 10 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई। 98,000 रुपये जुर्माना जमा करवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश

नैनीताल पुलिस का संदेश-

● महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि, समाज में शांति और व्यवस्था बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
● यातायात नियमों का पालन करें।
● नशे से दूर रहें, खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों की जान भी बचाएँ।
● अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी, अपराध और अराजकता को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉