Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

घरेलू विवाद के चलते युवक ने डंडे से पीट-पीट कर दी पत्नी की हत्या, आरोपी मौके से फरार, तलाश जारी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- खनस्यूं में घरेलू विवाद के बाद एक युवक ने डंडे से पीट-पीट कर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, 38 वर्षीय भीम सिंह पुत्र नारायण सिंह अपनी 35 वर्षीय पत्नी डिकरी देवी और चार बच्चों के साथ खनस्यूं में रहता था। शुक्रवार रात को घर पहुंचने के बाद भीम का पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर भीम ने डंडे से पत्नी के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसने दम तोड़ दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर हुई लूट का खुलासा: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, जुए में हारी रकम की भरपाई के लिए रची थी डकैती की साजिश
Ad

शनिवार सुबह डिकरी देवी जब काफी देर तक घर से बाहर नहीं आई तो पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने घर जाकर देखा तो डिकरी का शव कमरे में पड़ा था, पर वहां भीम सिंह नहीं था। घबराए लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। लोगों का दावा है कि भीम नशे का आदी था। उसका बड़ा भाई रुद्रपुर में निजी कंपनी में नौकरी करता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली ओपन तैराकी प्रतियोगिता में हल्द्वानी के छात्र कौस्तुभ भट्ट ने जीता स्वर्ण पदक, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में हासिल किया पहला स्थान, प्रदेश और विद्यालय का नाम किया रोशन
Ad

तल्ला ओखलकांडा के एसआई अनीश अहमद ने बताया कि ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना दी थी। मौके से डंडा बरामद कर लिया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए है। शव पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी एसटीएच भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी की फोटो जारी कर सूचना देने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉