Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

पर्वतीय जिलों में बदलेगा मौसम: तेज हवाएं चलने की संभावना, गर्मी से मिलेगी राहत, अलर्ट जारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- प्रदेश के पर्वतीय जिलों में शनिवार को मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 23 मई को राज्य के कई पर्वतीय क्षेत्रों में बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसे देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू, अब छात्रों को मिलेगी सेमेस्टर वार फीस जमा करने की सुविधा, प्रवेश की अंतिम तिथि 10 अगस्त निर्धारित
Ad

मौसम विभाग के अनुसार मौसम में आए इस बदलाव का असर पर्वतीय क्षेत्रों के तापमान पर भी देखने को मिल सकता है, जहां तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना जताई जा रही है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

विभाग ने बताया कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। वहीं राज्य के मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: आल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, चार लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

मौसम विशेषज्ञों ने पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों और स्थानीय निवासियों से खराब मौसम के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की है। विशेषकर खुले स्थानों और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बिजली चमकने के दौरान सावधानी बरतने को कहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉