Medical
उत्तराखण्डटिहरी

घात लगाए बैठे गुलदार ने दिनदहाड़े महिला पर किया हमला,गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर किया रेफर

ADVERTISEMENTS Ad

टिहरी में प्रतापनगर क्षेत्र के पट्टी ओण के भेलुंता में गुलदार ने दिनदहाड़े एक महिला पर हमला कर दिया। इस दौरान महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, मंजू देवी (32) जंगल घास लेने गई थी। इस दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। महिला के साथ घास लेने गई अन्य महिलाओं ने हल्ला कर किसी तरह महिला को गुलदार के चंगुल से बचाया और परिजनों को इसकी सूचना दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

परिजन महिला को लेकर सीएचएसी पहुंचे जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया। डाक्टर हर्ष वर्मा ने बताया महिला का सिर, मुंह और शरीर कई जगह गुलदार के नाखून से जख्मी हुआ है। नाजुक स्थिति को देखते हुए महिला को रेफर किया गया है। विधायक ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए वन विभाग को महिला के इलाज के लिए तत्काल सहायता देने निर्देश दिए। वन रेंजर हर्षराम उनियाल अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे, उन्होंने कहा कि महिला के इलाज के लिए आर्थिक सहायता दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉