Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज, फुटपाथ पर कब्जा जमाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-आगामी त्योहारों को देखते हुए नगर निगम ने शहर में अस्थायी अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया है। सहायक नगर आयुक्त के नेतृत्व में गठित अतिक्रमण विरोधी टीम ने कालाढूंगी रोड, मुखानी रोड और बाजार क्षेत्र में अभियान चलाकर फुटपाथ पर कब्जा जमाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

टीम ने मौके पर लगातार अनाउंसमेंट करके वाहन चालकों को निर्धारित स्थानों पर पार्किंग करने के लिए जागरूक किया। साथ ही दुकानदारों और राहगीरों से अपील की गई कि वे फुटपाथ, जो पैदल चलने के लिए निर्धारित है, पर कोई भी सामान न रखें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार सीजन के दौरान पैदल चलने वालों की सुविधा और यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाते रहेंगे। फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉