Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लम्बे समय से चल रहा था फरार

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर:- विदेश भेजने के नाम पर युवक से लाखों रुपये की ठगी करने वाले कबूतरबाज को रामनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशों के बाद पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार, 27 जून 2023 को हैदर अली पुत्र मखदूम अली, निवासी छोटा कब्रिस्तान बड़ी मस्जिद, रामनगर ने कोतवाली रामनगर में तहरीर के आधार पर कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 266/23, धारा 420 भादवि के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के बाद से ही दोनों आरोपी पुलिस से बचते फिर रहे थे और लगातार फरार चल रहे थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस टीम ने 1 फरवरी 2026 को दबिश देकर वांछित अभियुक्त अतीकुर्रहमान उर्फ अंसारी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि अन्य वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उसे भी शिकंजे में लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण

अली पुत्र मखदूम अली, निवासी छोटा कब्रिस्तान बड़ी मस्जिद, रामनगर ने कोतवाली रामनगर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अयूब अंसारी पुत्र याकूब अंसारी, निवासी छोटा कब्रिस्तान बड़ी मस्जिद, खाताड़ी रामनगर तथा अतीकुर्रहमान उर्फ अंसारी पुत्र नसीम मुल्लाह सेठ, निवासी ग्राम सरखड़ा परमपुर माफी, ठाकुरद्वारा ने उसे विदेश भेजने का झांसा देकर 1 लाख 33 हजार रुपये की ठगी की।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक तारा सिंह राणा और कांस्टेबल विपिन शर्मा शामिल रहे। पुलिस ने अपील की है कि विदेश भेजने या नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वालों से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉