Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

आपसी विवाद के चलते बुजुर्ग ने दराती से हमला कर की वृद्धा की हत्या, पुलिस ने हथियार किया बरामद, आरोपी की तलाश जारी

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा:-  आपसी विवाद के चलते अल्मोड़ा  के स्यालदे ब्लॉक बसई गांव के रतखेत में एक बुजुर्ग ने दराती से हमला कर वृद्धा की हत्या कर दी। भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने हथियार बरामद कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक 65 वर्षीय तुलसी देवी पत्नी स्व. मोहन चंद्र पिछले 40 सालों से अपनी 95 वर्षीय मां धनुली देवी के साथ रहती थीं। साथ में उसका भाई हरीश चंद्र डुंगरियाल का परिवार भी रहता है। भाई हरीश ने बताया कि उनकी बहन घर में पूजा कर रही थीं। पड़ोसी 70 वर्षीय राजे सिंह पुत्र दौलत सिंह खेत में काम करने आया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भतीजे ने लोहे की रॉड से हमला कर की चाचा-चाची की हत्या, बीच बचाव करने आई बहू घायल, आरोपी फरार, तलाश जारी, दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल
Ad

इसी दौरान किसी बात पर दोनों में विवाद  हो गया और राजे ने बहन तुलसी के सिर पर दराती से हमला कर दिया। हमले से वह लहूलुहान हो गई और बीच बचाव करने आई मां भी चोटिल हो गई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। वह बहन को लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने तुलसी को मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज: दिन में गर्मी का एहसास, सुबह शाम बढ़ रही ठंड, कुछ दिनों तक बारिश के आसार नहीं
Ad

देघाट एसओ अजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। रानीखेत सीओ भावना कैथोला ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी को टीमें लगाई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉