Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नाले में अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी।  मच्छी बाजार से गुजरने वाले नाले में एक शव मिलने से हड़कंप मच गया है। शव की हालत देखने से मालूम पड़ा है कि वह कई दिन पुराना है। मृतक की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच होगी। फारेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार आज सुबह गाधीनगर नाले में जब कुछ लोगों ने एक शव को देखा तो पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को नाले से निकालने के प्रयास शुरू किए गए। इसके बाद पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को दिया तोहफा: 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा
Ad

काफी प्रयासों के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। घटना स्थल से साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। सीओ नितिन लोहनी के अनुसार शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। फिलहाल शव को र्मोचरी में रखवाया गया है। मृतक की आयु लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉