Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनानैनीताल

रोडवेज बस और टेंपो की भिड़ंत, एक व्यक्ति की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर में नेशनल हाईवे पर मंगलवार शाम रोडवेज बस और टेंपो की  भिड़ंत हो गई। हादसे में टैंपो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एक घायल महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया है।  

ADVERTISEMENTS Ad

कल शाम नेशनल हाईवे-309 पर रामनगर काशीपुर मार्ग पर ग्राम तेलीपुरा के समीप एक रोडवेज बस एवं  सवारियों से भरा टेंपो के बीच आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में टैंपो चालक सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  घायलों को तुरंत उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक दिव्यांग व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

जानकारी के अनुसार रामनगर के ग्राम टांडा मल्लू निवासी 45 वर्षीय सफीक, सुहैल व उसका छोटा भाई सगीर निवासी ग्राम लुटाबढ, आरती निवासी ग्राम टांडा, टेंपो चालक वसीम निवासी ग्राम टांडा, तरन्नुम निवासी खताड़ी टेंपो में सवार होकर रामनगर के ग्राम टांडा जा रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी बीच काशीपुर की ओर से आ रही रोडवेज की बस की तेलीपुरा के समीप टेंपो से भिड़ गई। जिसमें टेंपो में सभी सवार लोग गंभीर घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने सफीक (45) को मृत घोषित कर दिया। वहीं तरन्नुम की हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ है। परिजनों ने बताया कि जान गंवाने वाले शफीक दिव्यांग थे। वह सिलाई का काम करते थे। मंगलवार सुबह वह सरकारी राशन लेने के लिए रामनगर आए थे। शाम को टेंपो से घर लौटते समय हादसा हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉