Medical
उत्तरकाशीउत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा अब समापन की ओर, गंगोत्री धाम के कपाट शीतकालीन अवधि के लिए बंद, जयकारों से गूंज उठा धाम

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तरकाशीः- चारधाम यात्रा अब अपने समापन की ओर  है। आज सुबह 11.30 बजे गंगोत्री धाम में मां गंगा मंदिर के कपाट शीतकालीन अवधि के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होते ही धाम जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने मां गंगा के अंतिम दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया और मां गंगा के स्वागत के लिए मुखबा गांव भी तैयार है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मौसम: 2 और 3 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश, आपात स्थिति में करें हेल्पलाइन नंबरों से संपर्क----
Ad

भैयादूज के अवसर पर 23 अक्तूबर को यमुनोत्री धाम में मां यमुना मंदिर के कपाट 12.30 बजे बंद किए जाएंगे। इसके बाद मां यमुना की उत्सव मूर्ति खरसाली गांव में दर्शनार्थियों के लिए उपलब्ध रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

यात्रा से जुड़े कारोबारी आशीष सेमवाल और विनय उनियाल ने बताया कि सर्दियों में भी खरसाली और मुखबा गांव में गंगा और यमुना के शीतकालीन पड़ाव पर यात्रा जारी रहेगी। श्रद्धालु यहां आकर पूजा-अर्चना करने के साथ बर्फबारी का आनंद भी ले सकेंगे। इस वर्ष चारधाम यात्रा में कुल 14,02,128 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। इसमें गंगोत्री धाम में 7,57,762 और यमुनोत्री धाम में 6,44,366 श्रद्धालु शामिल हैं। 21 अप्रैल तक चारधाम में दर्शन करने वाले कुल श्रद्धालुओं की संख्या 49.30 लाख से अधिक हो चुकी है। तीनों धामों के कपाट बंद होने तक यह आंकड़ा 50 लाख पार करने का अनुमान है।

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉