Medical
उत्तराखण्डरूद्रप्रयाग

दीपोत्सव की तैयारियों की बीच जगमगा उठा बद्रीनाथ धाम, आस्था और धार्मिक उल्लास के साथ आज मनाई जाएगी दीपावली

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रप्रयाग/बदरीनाथ:- दीपोत्सव की तैयारियों के बीच बद्रीनाथ धाम जगमगा उठा है । आज सोमवार को यहां पारंपरिक आस्था और धार्मिक उल्लास के साथ दीपावली मनाई जाएगी। बदरीनाथ मंदिर को करीब 12 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया है, जबकि गुलाब और अन्य फूलों से मंदिर परिसर में आकर्षक आकृतियां बनाई गई हैं। मंदिर का भव्य श्रृंगार श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि दीपावली पर मंदिर परिसर और मार्गों को दीपों की रोशनी से सजाया जाएगा। बीकेटीसी तीर्थ पुरोहितों, और स्थानीय लोगों के सहयोग से दीपोत्सव का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाएगा। डिमरी केंद्रीय पंचायत, मेहता, भंडारी और कमदी हकहकूकधारी दीप प्रज्ज्वलन में शामिल रहेंगे। मुंबई, गुजरात और सिलीगुड़ी से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा कि फूलों से सजा बदरीनाथ मंदिर विशेष आभा बिखेर रहा है। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि दीपावली के दिन माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान बदरीविशाल के खजाने की विशेष पूजा की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की योजना से बदली प्रशांत की राह, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन योजना स्वरोजगार का बना आधार, होटल व्यवसाय शुरू कर बने आत्मनिर्भर
Ad

धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने बताया कि दीपावली 20 अक्तूबर को मनाई जाएगी। इस अवसर पर स्थानीय लोग और श्रद्धालु मंदिर परिसर में दीप जलाकर भगवान बदरीविशाल से सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। बदरीनाथ धाम में दीपावली का उत्सव धार्मिक आस्था, भक्ति और अद्भुत सजावट का संगम बनेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पकड़े गए पर्यटकों से 18 हजार रुपए लेकर छोड़ने का आरोप, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप, ज्योलीकोट के चौकी प्रभारी और कांस्टेबल लाइन हाजिर
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉