Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, पांच जिलों के लिए अलर्ट जारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज से भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसे देखते हुए देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले के कुछ क्षेत्रों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राज्य के अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। 29 जुलाई तक उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में रुक-रुक कर तेज बारिश के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश का दौर तेज हो सकता है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

लगातार बारिश के चलते पर्वतीय जिलों में भूस्खलन, चट्टानें गिरने, सड़कें बाधित होने और नदी-नालों के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी का खतरा बढ़ गया है। विशेष रूप से संवेदनशील इलाकों और चारधाम यात्रा मार्गों पर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने भी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों के लिए भी गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, खेतों, नदी-नालों के किनारे और ऊंचे पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। बिजली चमकने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह

प्रदेश में लगातार बदलते मौसम को देखते हुए प्रशासन ने नागरिकों और पर्यटकों से मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करने और यात्रा से पहले सड़क व मौसम की ताजा जानकारी लेने की अपील की है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने से कई स्थानों पर जलभराव, सड़कें बंद होने और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉