Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र लंबित प्रकरणों को शीघ्र निपटाने के दिए निर्देश, कहा लापरवाही पर संबंधित अधिकारी की होगी जिम्मेदारी

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लम्बित प्रकरणों को निस्तारण को गम्भीरता से लेते हुये जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद के सभी उपजिलाधिकारियों, पंजीकरण अधिकारियों, रजिस्टार एवं स्थानीय निकायों को कड़े निर्देश दिये गए थे।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार एवं स्थानीय निकायों के अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निस्तारण प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिये थे ताकि आमजनता को सरकारी रिकार्ड में दर्ज होने और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिल सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज: दिन में गर्मी का एहसास, सुबह शाम बढ़ रही ठंड, कुछ दिनों तक बारिश के आसार नहीं
Ad

जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशानुसार जनपद के सभी निकायों एवं विकास खण्डों में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्रों की लम्बित प्रकरणों की संख्या शून्य हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

मांह दिसम्बर में जनपद में मृत्यु प्रमाण पत्र हेतु कुल 272 आवेदन प्राप्त हुए सभी आवेदकों को मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए है तथा जन्म प्रमाण पत्र के 436 आवेदन प्राप्त हुए थे सभी को जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिए गये हैं। अब वर्तमान में लम्बित प्रकरणों की संख्या शून्य है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, मृतकों में ग्राम विकास अधिकारी भी शामिल

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि आम जनता के कार्यों में समय से सम्पन्न कराते हुए उन्हें सरकारी सेवाओं का समय पर लाभ प्रदान कराया जाय, इसमें कोई भी कोताही न हो। उन्होंने कहा कि लापरवाही के लिए सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जायेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉