Medical
उत्तराखण्डचमोली

माणा अपडेट: हिमस्खलन के बाद राहत एवं बचाव कार्य जारी, 47 मजदूरों को सुरक्षित निकाला, आठ की तलाश जारी

ADVERTISEMENTS Ad

चमोली: माणा में हुए हिमस्खलन के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। आज सुबह से अब तक दस  मजदूरों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। इस दौरान एक घायल मजदूर को ज्योर्तिमठ लाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। अब तक कुल 47 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि आठ मजदूरों की तलाश लगातार जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ आर्मी हेलीपेड पहुंचे, जहां उन्होंने रेस्क्यू किए गए घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने बचाव कार्य में जुटी एजेंसियों को निर्देश दिए कि रेस्क्यू अभियान में कोई कमी न छोड़ी जाए।

ADVERTISEMENTS Ad

इस बीच, राहत कार्यों की निगरानी और स्थिति का आकलन करने के लिए जीओसी इन सी सेंट्रल कमांड, लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता, जीओसी उत्तर भारत एरिया और डीजीबीआर आज माणा पहुंचने वाले हैं। मौसम अनुकूल रहने पर लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता मौके पर ही मीडिया को राहत अभियान की  जानकारी देंगे।
अभी प्रशासन और सेना की टीमें लगातार अभियान में जुटी हुई हैं, ताकि सभी मजदूरों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉