Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति का संभाला कार्यभार, सभी के साथ मिलकर विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का लिया संकल्प

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी में आज प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी ने विश्वविद्यालय के  कुलपति के रूप में विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया है। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित एक  स्वागत समारोह के बाद उन्होंने कुलपति पद की जिम्मेदारी संभाली।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रो. लोहनी एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद् व शोधकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। शिक्षण, अनुसंधान एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उनके तीन दशकों से अधिक का समृद्ध अनुभव रहा है। कुलपति पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने सभी कर्मचारियों व शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सब मिल कर विश्वविद्यालय को ऊंचाईयों तक पहुंचाएंगे। प्रो. लोहनी ने कहा कि पूर्व कुलपति प्रो.ओ.पी.एस. नेगी ने जो कार्य शुरू किये हैं उन्हें हम आगे बढ़ाएंगे और राज्य को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणीय राज्यों में ले जाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी से कहा कि सब कर्तव्यनिष्ठा से मिलजुलकर काम करेंगे।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के निदेशकों, अधिकारियों, और शिक्षकों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय नई ऊँचाइयों को छुएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी
Ad

विश्वविद्यालय के निवर्तमान कुलपति प्रो. ओ.पी.एस. नेगी व कुलसचिव डॉ. खेमराज भट्ट, निदेशक अकादमिक प्रो. पीडी पंत, परीक्षा नियंत्रक प्रो. सोमेश कुमार, वित्त नियंत्रक एस.पी. सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर प्रो. लोहनी का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रो. रेनू प्रकाश, प्रो राकेश रयाल, प्रो. एमएम जोशी, प्रो. डिगर सिंह, प्रो. जितेंद्र पाण्डेय, प्रो. आशुतोष भट्ट, प्रो. अरविन्द भट्ट, प्रो. पीके सहगल, विमल चौहान आदि सभी शिक्षक, अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कुलसचिव खेमराज भट्ट ने किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉