Medical
उत्तराखण्डपौड़ी

कार अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिरी, एक महिला को सुरक्षित बाहर निकाला, चार लोगों की तलाश जारी

ADVERTISEMENTS Ad

श्रीनगर। देवप्रयाग और कीर्तिनगर के बीच एक कार अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरी। कार में कुल पाँच लोग सवार थे। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य में जुटी टीम ने एक महिला को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है, जबकि बाकी चार लोगों की तलाश अभी भी जारी है। जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग श्रीकोट क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गये। नदी के तेज बहाव और कठिन भौगोलिक स्थिति के चलते रेस्क्यू अभियान में काफी दिक्कतें आ रही हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने विकास कार्यों और योजनाओं को लेकर की समीक्षा बैठक, शहरों के मास्टर प्लान को विशेष महत्व, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ad

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका दुर्घटनाओं के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नि:शुल्क परामर्श स्वास्थ्य शिविर में 124 मरीजों की जांच, हड्डी एवं शुगर संबंधी रोगों और योग के बारे में दिया परामर्श
Ad

अभी तक लापता लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। प्रशासन की ओर से तलाशी अभियान जारी है, और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही बाकी लोगों का भी सुराग मिल जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉