Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनाहरिद्वार

रोडवेज की बस ने बाइक और स्कूटी को टक्कर मारी, दो की मौत, एक घायल, चालक बस मौके पर छोड़कर फरार

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार। एक रोडवेज की बस ने दो बाइक सवार और एक स्कूटी सवार को कुचल दिया। जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे से हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही सीओ मौके पर घटना की जानकारी ली।

ADVERTISEMENTS Ad

सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह ऋषिकेश डिपो की एक बस हरिद्वार से रुड़की आ रही थी। जैसे ही बस रुड़की लक्सर हाईवे पर नगला इमरती से आगे एक पेट्रोल पंप के सामने पहुंची आगे चल रही एक बस को गलत साइड से ओवरटेक करने लगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को दिया तोहफा: 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा
Ad

बताया जा रहा है कि इस दौरान जैसे ही बस ने ओवरटेक किया तो सामने से आ रही दो बाइक और एक स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। बस की चपेट में आकर तीनों वाहन दूर तक घिसटते चले गए। वहीं, चालक बस मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई जिससे जाम लग गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी
Ad

सूचना मिलते ही सीओ नरेंद्र पंत पुलिस बल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने तीनों घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया।जबकि एक घायल को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद लक्सर रुड़की मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम लग रहा। पुलिस ने बस और अन्य वाहनों को साइड में कर जाम खुलवाया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉