Medical
उत्तराखण्डचंपावत

किशोरी से दुराचार करने वाले आरोपी टिप्पर चालक को पुलिस ने दबोचा

ADVERTISEMENTS Ad

दलित किशोरी को अगवा कर दुराचार करने के आरोपी टिप्पर चालक को पुलिस ने दबोच लिया । आरोपी चालक के खिलाफ दुराचार, पॉक्सो और एससी एसटी एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। घटना बीते शनिवार की है। पुलिस ने शनिवार देर रात आरोपी को हिरासत में ले लिया।
चम्पावत कोतवाली क्षेत्र के अंर्तगत एक व्यक्ति ने बीते शनिवार को पुलिस को सूचना दी कि उसकी नाबालिग पुत्री सुबह चार बजे बगैर बताए कहीं निकल गई थी।
शाम को घर लौटने पर नाबालिग ने बताया कि टिप्पर संख्या यूके 03सीए-2181 के चालक नरेश सिंह निवासी खिरद्वारी ने उसे बहला फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2)/64, 3/4 पॉक्सो और 3(2)(वी)ए एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। कोतवाल पीएस नेगी ने बताया कि आरोपी नरेश सिंह को शनिवार देर रात हिरासत में ले लिया, बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में गिरी कार, चार घायल, पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को बाहर निकाला, उपचार जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉