Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

डीएसबी परिसर छात्र संघ अध्यक्ष पद पर निर्दलीय करन सती की जीत

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- डीएसबी परिसर छात्र संघ के अध्यक्ष पद पर निर्दलीय करन सती ने जीत दर्ज की है। उन्होंने एबीवीपी के तनिष्क मेहरा को 249 मतों से पराजित किया ।

ADVERTISEMENTS Ad

करन सती को 1446 व तनिष्क को 1217 मत मिले।
जबकि महासचिव पद पर एनएसयूआई के आयुष आर्य निर्विरोध चुनाव जीत गए थे । शनिवार को हुए चुनाव में कुल 5450 मतदान में से 2679 छात्र छात्राओं ने मतदान किया। मतदान का प्रतिशत करीब 49 फीसदी रहा ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

छात्रा उपाध्यक्ष पद पर तनीषा जोशी जीती। उन्हें 1748 मत मिले जबकि प्राची को 717 मत ही मिले । छात्र उपाध्यक्ष पद पर दिनेश चंद्र ने एकतरफा जीत दर्ज की। उन्हें 2061 मत मिले जबकि शशांक को 415 मत मिले। संयुक्त सचिव पद पर जयवर्धन विजयी रहे। उन्हें 1290 व नितांत को 1149 मत मिले। सांस्कृतिक सचिव पद पर भावेश विश्वकर्मा को 1522 मत मिले, वे विजयी रहे । जबकि सत्यम को 1009 मत मिले। कला संकाय प्रतिनिधि के लिये करन चुने गए ।उन्हें 1301 व दीपांशु को 1134 मत मिले। छात्रसंघ के कोषाध्यक्ष पद पर शिवेश कुमार, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए आशीष, कला संकाय प्रतिनिधि पद के लिए दीपांशु अधिकारी एवं करण कुमार, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद के लिए वेदांत पांडे, विधि संकाय में यसिता तथा जैव विज्ञान संकाय में अतुल रावत निर्विरोध चुनाव जीते।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉