Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में जेनरिक दवाएं अनिवार्य, बाहर से गैर जरूरी महंगी दवाई लिखने पर विभागाध्यक्ष और चिकित्सक के खिलाफ होगी कार्रवाई

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में मरीजों के  बेहतर उपचार व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सकों के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं।
प्राचार्य डॉ. गोविन्द सिंह तितियाल ने सभी क्लीनिकल विभागाध्यक्षों और चिकित्सकों को आदेश किया है कि ओपीडी एवं आईपीडी में भर्ती मरीजों के इलाज में केवल चिकित्सालय में उपलब्ध चिन्हित एवं जैनरिक दवाओं का ही प्रयोग किया जाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad

चिकित्सालय प्रशासन के अनुसार, पूर्व में कई बार दिशा-निर्देश जारी होने के बावजूद कुछ चिकित्सकों द्वारा बाहर की महंगी दवाएं लिखे जाने की शिकायतें मिल रही थीं, जिससे विशेषकर निर्धन और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों पर अनावश्यक वित्तीय बोझ पड़ रहा था। जबकि अस्पताल में अनेक आवश्यक दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

प्राचार्य ने स्पष्ट किया है कि बाहरी दवाओं का उपयोग केवल अत्यावश्यक परिस्थितियों में ही किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में किसी मरीज के उपचार में गैरजरूरी रूप से महंगी बाहरी दवाएं लिखी जाती हैं, तो संबंधित विभागाध्यक्ष और चिकित्सक इसके लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे और उनके खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉