Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

दुर्गम क्षेत्र के स्कूलों में गंभीर लापरवाही उजागर, तीन दिनों से बिना शिक्षक चल रहा था विद्यालय, सीडीओ ने जताई नाराजगी

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  दुर्गम क्षेत्रों में स्कूलों की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर सामने आई है।
आज मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय ने धारी और भीमताल ब्लॉक के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें हेडिया गांव के विद्यालय में गंभीर लापरवाही उजागर हुई। यहां पिछले तीन दिनों से कोई शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचा था, जबकि 13 बच्चे पढ़ाई के लिए विद्यालय आ रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad

निरीक्षण के दौरान पता चला कि विद्यालय के दोनों नियमित शिक्षक अवकाश पर हैं। उनकी जगह भेजे गए वैकल्पिक शिक्षक हरीश चन्द्र पाठक भी बिना सूचना अनुपस्थित मिले। स्थिति देखकर सीडीओ ने नाराजगी जताई और कहा कि जिस क्षेत्र में जंगली जानवरों का खतरा बना रहता हो, वहां बच्चों को बिना निगरानी छोड़ना बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने साफ कहा कि बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

सीडीओ ने तत्काल खंड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब करते हुए पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी को अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए भेज दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad

इसके बाद उन्होंने संत सोमवारी महाराज राजकीय इंटर कॉलेज, पदमपुरी का निरीक्षण किया। यहां व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। विद्यालय में 306 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं और निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षक उपस्थित पाए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने यहां कक्षा 12 के विद्यार्थियों की क्लास भी ली। उन्होंने छात्रों को मेहनत, अनुशासन और बड़ा लक्ष्य तय करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही शिक्षकों को शैक्षणिक गुणवत्ता बनाए रखने और बच्चों के विकास पर ध्यान देने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉