Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

प्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी लोगों को कर सकती है परेशान, मौसम विभाग ने लू चलने की संभावना को लेकर किया अलर्ट जारी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/देहरादून:-  प्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और बुधवार 20 मई को भी  मैदानी इलाकों में गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में गर्म हवा (लू) चलने की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देहरादून और हरिद्वार समेत उत्तरकाशी के सीमावर्ती क्षेत्रों में गर्म हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है, जिससे दिन के समय बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

वहीं दूसरी ओर पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम कुछ राहत देने वाला रह सकता है। पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल छाने और हल्की वर्षा से तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

राज्य के अन्य जिलों की बात करें तो मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

गर्मी के बढ़ते असर के बीच आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की आशंका भी जताई जा रही है, जिससे मैदानी क्षेत्रों में लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉