Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान: मुख्यमंत्री ने कहा अंकिता के पिता से जल्द बात करेंगे, सरकार हर स्तर पर जांच के लिए तैयार

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि यह मामला अत्यंत संवेदनशील और हृदय विदारक है। सरकार इस प्रकरण में हर स्तर की जांच के लिए पूरी तरह तैयार है और किसी भी दोषी को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जल्द ही अंकिता के पिता से बात करेंगे और परिजन जो भी चाहेंगे, उस पर सरकार अपना निर्णय लेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

मंगलवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि हाल ही में सामने आए वायरल ऑडियो की सच्चाई जानने के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की मजबूती से पैरवी की, जिसके परिणामस्वरूप तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। उन्होंने यह भी कहा कि वायरल ऑडियो और वीडियो से सबसे अधिक आहत अंकिता के परिजन हुए हैं और सरकार उनकी भावनाओं के साथ खड़ी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

उधर, अंकिता हत्याकांड को लेकर प्रदेश का माहौल एक बार फिर गरमा गया है। न्याय की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए हैं। तीन साल पुराने इस चर्चित मामले में कथित वीआईपी नाम सामने आने के बाद विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों ने सीबीआई जांच की मांग तेज कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर द्वारा सोशल मीडिया पर जारी किए जा रहे सिलसिलेवार वीडियो ने प्रदेश की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उर्मिला अपने वीडियो में हत्याकांड की परतें खोलने का दावा करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर गंभीर आरोप लगा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण

वायरल वीडियो के बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर लाइव आकर लगाए जा रहे आरोप, कथित ऑडियो रिकॉर्ड और तस्वीरों से राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है।

मामले में भाजपा की ओर से डालनवाला थाने में पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोप है कि दोनों ने जानबूझकर भ्रामक वीडियो प्रसारित कर पार्टी की छवि खराब करने और प्रदेश में तनाव फैलाने की साजिश रची। तहरीर में कांग्रेस, यूकेडी और आम आदमी पार्टी पर भी साजिश का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉